परसौनी प्रखंड के प्रमुख बनी अंशु सिंह एवं उप प्रमुख किरण देवी

परसौनी प्रखंड के प्रमुख बनी अंशु सिंह एवं उप प्रमुख किरण देवी

0

बेलसंड: अनुमंडल कार्यालय के सभागार में परसौनी प्रखंड के प्रमुख व उप प्रमुख का चुनाव कड़ी सुरक्षा व्यवस्था एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव पर्यवेक्षक अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन बृजकिशोर पांडेय की उपस्थिति में निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ बेलसंड ललित राही ने चुनाव संपन्न कराया। निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि दोनों पदों के लिए हुए चुनाव में परसौनी प्रखंड प्रमुख के पद पर अंशु सिंह एवं उप प्रमुख के पद पर किरण देवी निर्विरोध चुनी गई। उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान दस सदस्यीय पंचायत समिति में छह सदस्य उपस्थित हुए जिसमे प्रमुख पद के लिए अंशु सिंह व उप प्रमुख के लिए किरण देवी ने पर्चा दाखिल किया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Advertisement