धार्मिक स्थल में पशु मिलने से तनाव, लोगों ने किया सड़क जाम

धार्मिक स्थल में पशु मिलने से तनाव, लोगों ने किया सड़क जाम

0

बेलसंड: थाना क्षेत्र के चंदौली गांव में शनिवार की सुबह धार्मिक स्थल में जानवर मिलने से दो गुटों के बीच तनाव स्थिति बन गई। एक गुट के लोग एकत्रित होकर चंदौली मुख्य पथ को बांस बल्ला से जाम कर दो घंटे तक जमकर बबाल काटा।

 तनाव की सूचना मिलते ही एस डी एम ललित राही, डी एस पी रविशंकर प्रसाद, थानाध्यक्ष मनोज कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचकर लोगो को न्याय का भरोसा दिला कर जाम समाप्त कराया। अधिकारियों की टीम पशु पालक के टोला में जाकर सख्ती से पूछताछ की।

प्रशासन ने पशु पालको को अपने पशुओं की निगरानी करने का सख्त निर्देश दिया। प्रशासन के नेतृत्व में दोनो पक्षो के गणमान्य लोगों की बैठक हुई। जिसमें शांति व सौहार्द बनाए रखने का भरोसा दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Advertisement