जनता चाहेगी तो मुखिया अर्पणा सिंह विधायक का चुनाव लड़ेगी: नितेश सिंह महाराज

जनता चाहेगी तो मुखिया अर्पणा सिंह विधायक का चुनाव लड़ेगी: नितेश सिंह महाराज

0

शिवहर: बेलसंड विधानसभा की जनता चाहेगी तो तरियानी छपरा की मुखिया अर्पणा सिंह बेलसंड विधानसभा का चुनाव लड़ेगी। उक्त संबोधन तरियानी छपरा स्थिति आवास पर मुखिया पति समाज सेवी नितेश कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा है।

उन्होंने कहा है कि शिवहर की नवनिर्वाचित सांसद लवली आनंद शिवहर के विकास के लिए बेहतर काम करेगी ।उनकी जीत पर बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि शिवहर में रेल तथा रीगा में चीनी मिल के दिशा में काम करेगी।

नितेश सिंह महाराज ने कहा है कि जनता मालिकों के आशीर्वाद से मेरे पिताजी श्यामबाबू सिंह मुखिया रहे, मेरी पत्नी अर्पणा सिंह मुखिया है। मेरा बाबा स्वतंत्रता सेनानी रहे। हमारा पूरा परिवार स्वतंत्रता सेनानी है तथा देशभक्त। हम लोगों के रग में समाज सेवा का भाव है।

उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि हम गरीबों तथा जरूरतमंदों को हमेशा सेवा करते हैं और करते रहेंगे।जनता हम लोगों का भगवान है। जनता के बदौलत हम आपके सामने हैं।

नितेश सिंह महाराज ने कहा है कि हम सभी वर्गों के लिए अच्छा काम करते हैं। जनता हमारे कार्यों से खुश है जनता के आशीर्वाद से मेरी पत्नी मुखिया अर्पणा सिंह 2025 में विधानसभा का चुनाव लड़ेंगी।

उन्होंने स्पष्ट किया है कि मैं अपने जनता जनार्दन के लिए बाहुबली बने हैं। अपराधी और माओवादी से लड़ते रहे। जनता का विकास सुरक्षा और स्वास्थ्य की चिंता को लेकर हमेशा संघर्ष करते आ रहे हैं।

मौके पर कैप्टन कौशलेंद्र सिंह उर्फ चुनचुन जी, मानवेंद्र त्रिवेदी,विशंभर पुर के पूर्व मुखिया रचना वर्मा के पति अरविंद कुमार, अरुण सहनी मुखिया, सुरेश कुमार सिंह, शमशाद शेख, ब्रह्मदेव महतो, रामदेव कुमार पूर्व प्रमुख, निलेश कुमार, रुदल साह हथसौर, हरि किशोर साह, मुखिया प्रतिनिधि अमित कुमार सिंह, दर्जनों लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Advertisement