बेलसंड होगा अपर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी का मुख्यालय

बेलसंड होगा अपर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी का मुख्यालय

0
सीतामढ़ी: विधि व्यवस्था के मद्देनजर सदर अनुमंडल को दो भागों में विभक्त कर दिया गया है। एक क्षेत्र को सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी देखेंगे तो दुसरे क्षेत्र का जिम्मा अपर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को सौंपा गया है। अपर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी का मुख्यालय बेलसंड निर्धारीत किया गया है। जानकारी के अनुसार बिहार पुलिस मुख्यालय के द्वारा इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। इसमें सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के जिम्मे सीतामढ़ी थाना, मेहसौल ओपी, डुमरा थाना, पुनौरा थाना, रीगा थाना, मेजरगंज थाना, सहियारा थाना और बैरगनियां थाना रहेगा। सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी का मुख्यालय अनुमंडल मुख्यालय ही रहेगा। जबकि अपर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के जिम्मे सोनवर्षा थाना, कन्हौली थाना, परिहार थाना, बेला थाना, बथनाहा थाना और भुतही थाना क्षेत्र रहेगा। अपर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी का मुख्यालय बेलसंड निर्धारीत किया गया है। इन क्षेत्रों के लोग अब सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के पास न जाकर सीधे बेलसंड स्थित अपर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के यहां जायेंगे।source: dainik jagran 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Advertisement