बेलसंड का बेटा बना पायलट, अब आसमां में भरेंगे उड़ान

बेलसंड का बेटा बना पायलट, अब आसमां में भरेंगे उड़ान

0

बेलसंड: कहते हैं कि लगन, मेहनत और जुनून एक साथ मिल जाए तो विपरीत हालात भी सफल होने से रोक नहीं सकते। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है बेलसंड प्रखंड क्षेत्र के माँची गांव के रहने वाले अमितांश ने। अभिषेक पांडे के बेटे ने अपने हौसले और जुनून के दम पर आसमान में उड़ान भरने का ख्वाब पूरा कर लिया है। अमितांश कुमार ने साबित किया वह वर्तमान में विस्तारा कंपनी में प्रशिक्षु अधिकारी के रूप में योगदान किया है।
उसके पिता अभिषेक पांडे वायु सेना में अधिकारी थे। बचपन से वह पायलट बनना चाहता था। उसके इस कार्य में माता पिता भी उसका भरपूर सहयोग किया। उसने फ्लाइंग एकेडमी एंड पीटीसी होमेस्टिड, मियामी फ्लोरिडा से व्यवसायिक विमान के पायलट का लाइसेंस प्राप्त किया। उसके बाद उसने 320 विमान का प्रशिक्षण इंडोनेशिया के जकार्ता से भी लिया। पुत्र की सफलता से माता पिता गदगद हैं। अमितांश की सफलता पर वीरेंद्र सिंह, अशोक कुमार सिंह उर्फ चुलबुल बाबू , ब्रजकिशोर सिंह, रमाकांत सिंह, नवीन कुमार सिंह समेत दर्जनो लोगों ने शुभकामनाएं दी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Advertisement