देश युवा शक्ति के बल पर ही आगे बढ़ सकता है: प्राचार्य

देश युवा शक्ति के बल पर ही आगे बढ़ सकता है: प्राचार्य

0

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई जगन्नाथ सिंह महाविद्यालय चन्दौली बेलसंड सीतामढ़ी के तत्वावधान में स्वामी विवेकानन्द की 161वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा सप्ताह वर्ष 2024 अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर प्राचार्य डॉक्टर दशरथ प्रजापति ने किया। उन्होंने संबोधन करते हुए कहा कि कोई भी देश युवा शक्ति के बल पर ही आगे बढ़ सकता है और विकसित भारत बन सकता है।
आज आवश्यकता है युवाओं को जागृत होकर सही दिशा की ओर बढ़ने की। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अशोक कुमार निगम ने किया। कार्यक्रम दौरान निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसका विषय "भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र था।
"वाद विवाद प्रतियोगिता का विषय "क्या आज का भारत, युवाओं का भारत है। " और क्विज प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका डॉक्टर शैलेश कुमार सिंह प्रोफेसर नवल किशोर,डॉक्टर संतोष कुमार गोंड ने निभाई। कार्यक्रम दौरान महाविद्यालय के प्रो. संजय कुमार, प्रो. विजय कुमार सिंह अभिषेक कुमार,आभाष कुमार, मनोज कुमार, अरविंद कुमार, चंद्रहास, महावीर उपमन्यु, संजय कुमार, राम कुमार, रमन कुमार, अनिल कुमार, मनोज कुमार, राजा बीरेंद्र सहित 60 स्वयंसेवक प्रतिभा, खुशी, मधु, काजल, दीपा, छोटी, रौशनी, आरती, निशा, आकाश, मेघा, अर्चना,मनीषा, माही, कंचन, प्यारे, राजीव, गुड्डू, देवपूजन उपस्थित हुए। 18 जनवरी को कविता/ गीत 19 जनवरी को पोस्टर प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। विजयी प्रतिभागियों को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर प्रमाण पत्र और पुरस्कार प्रदान किए जायेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Advertisement