पचनौर में आग से बचाव की दी गई जानकारी

पचनौर में आग से बचाव की दी गई जानकारी

0

बेलसंड: अग्निशामालय बेलसंड द्वारा आग से सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे जागरुकता अभियान के तहत शुक्रवार को क्षेत्र के पचनौर पंचायत भवन में अभियान चलाया गया। जिसमें जीविका समूह की महिलाओं के बीच आग से सुरक्षा की जानकारी दी गई। अग्निशमन पदाधिकारी सुरेन्द्र राम ने बताया कि अग्निक आरक्षी उमेश कुमार पासवान एवं सुनील कुमार सिंह की टीम ने जीविका स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के बीच माकड्रिल करके उन्हें जागरूक किया। उन्हें आग लगने के प्रकार जैसे खर पतवार से लगी आग, बिजली से लगी आग एवं गैस सिलेंडर से लगे आग पर कैसे काबू पाया जाए इसे विस्तार से बताया गया। साथ ही सभी महिलाओं के बीच लिफलेट एवं पंपलेट का वितरण भी किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Advertisement