जनसंवाद कार्यक्रम में डीएम ने लोगों से किया संवाद

जनसंवाद कार्यक्रम में डीएम ने लोगों से किया संवाद

0
बोखरा: प्रखंड के वाजितपुर भाउर पंचायत में जिला प्रशासन द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में जिलाधिकारी सीतामढ़ी मनेश कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी, उप विकास आयुक्त डॉ० प्रीति सहित जिले के सभी विभागों के पदाधिकारी पंचायत के आम-आवाम के साथ रूबरू थे। कार्यक्रम में माननीय विधायक मुकेश कुमार यादव भी उपस्थित थे। उन्होंने सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं जनसंवाद कार्यक्रम की तारीफ करते हुए कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी स्वयं जिला प्रशासन के द्वारा पंचायत में जाकर लोगों को देना लोगों को जागरूक करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है। 

जनसंवाद कार्यक्रम में सरकार की महत्वपूर्ण विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों के द्वारा दी गई। स्वयं जिलाधिकारी के द्वारा मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, जल जीवन हरियाली, मुख्यमंत्री बालक- बालिका प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, बिहार में महिलाओं के लिए आरक्षण, मुख्यमंत्री सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना, स्वयं सहायता समूह सहित अन्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपस्थित जन समुदाय को दी गई। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में बिहार ने अद्भुत मिसाल पेश किया है। बिहार सरकार के शानदार आरक्षण नीति के वजह से आज हर क्षेत्र में महिलाओं को पूरा सम्मान मिल रहा है। जिलाधिकारी ने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार सरकार द्वारा चलाई गई योजनाएं पूरे देश के लिए एक नजीर है।
बिहार समाज सुधार एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने उपस्थित लोगों से अनुरोध करते हुए कहा कि सरकार के विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। अनुरोध किया कि छोटी उम्र में बच्चियों की पढ़ाई पर ध्यान दें। बाल- विवाह एवं दहेज प्रथा का का विरोध करें। जिलाधिकारी ने कहा कि जीविका के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह के गठन से राज्य के गरीब तबको की महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है। उनके जीवन में आर्थिक उन्नति एवं खुशहाली आई है। सरकार के सहयोग से जीविका दीदियां अपनी कर्मठता और मेहनत से गुरबत की जिंदगी से निकलकर आर्थिंक उन्नति का पथ प्रशस्त करते हुए एक मिसाल पेश की है।

कार्यक्रम में माननीय विधायक मुकेश कुमार यादव भी उपस्थित थे। उन्होंने सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं जनसंवाद कार्यक्रम की तारीफ करते हुए कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी स्वयं जिला प्रशासन के द्वारा पंचायत में जाकर लोगों को देना लोगों को जागरूक करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है। वही पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि आप सबों के सहयोग के लिए पुलिस प्रशासन हमेशा तत्पर है।पूरी तत्परता एवं प्रतिबद्धता के साथ दायित्व के निर्वहन के प्रति पुलिस प्रशासन गंभीर है। निर्धारित समय अवधि में अपनी समस्या लेकर आप निःसंकोच मिल सकते हैं।अपनी समस्याओं को रख सकते है।

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त के द्वारा ग्रामीण विकास विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी स्वयं उपस्थित जन समुदाय को दी गई। जन संवाद कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के काउंटर लगाए गए थे। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सभी काउंटर का निरीक्षण भी किया।आम लोगों से विभागवारआवेदन भी लिए गए। बहुत सारे शिकायतों का निपटारा ऑन द स्पॉट किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न जीविका दीदियों के द्वारा आम लोगों को संबोधित करते हुए स्वयं सहायता समूह के माध्यम से आर्थिक उन्नति के अनुभव को भी साझा किया गया।

कार्यक्रम स्थल के निकट स्थित विद्यालय परिसर में जिलाधिकारी ,पुलिस अधीक्षक एवं उप विकास आयुक्त के द्वारा पौधारोपण किया गया। वहीं जिलाधिकारी ने विद्यालय में चल रहे पठन-पाठन कार्यों का जायजा भी लिया। अध्यनरत बच्चों से बातचीत भी की। कार्यक्रम में जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ,संबंधित एसडीओ,बीडीओ, स्थानीय माननीय जन प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में आम लोगों के साथ स्थानीय जन- प्रतिनिधियों से सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन संबंधी फीडबैक भी प्राप्त किए गए एवं उनकी प्रतिक्रियाएं भी ली गई।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Advertisement