पचनौर में जनसंवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन, डीएम और एसपी ने ग्रामीणों से किया संवाद

पचनौर में जनसंवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन, डीएम और एसपी ने ग्रामीणों से किया संवाद

0
बेलसंड: प्रखंड के पचनौर पंचायत में जिला प्रशासन द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में जिलाधिकारी सीतामढ़ी मनेश कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी, उप विकास आयुक्त डॉ० प्रीति सहित जिले के सभी विभागों के पदाधिकारियों के द्वारा उपस्थित जन–समूह को को जिले में संचालित सरकार की महत्वपूर्ण विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की जी जानकारी दी गई साथ ही लोगों से फीडबैक भी प्राप्त किए गए। मालूम हो कि सरकार के विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी आम जनों को अवगत कराने तथा उनसे सुझाव एवं प्रतिक्रिया प्राप्त करने के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा पंचायतो में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

बेलसंड प्रखंड के पचनौर पंचायत में आज जनसंवाद कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक उप– विकास आयुक्त तथा अनुमंडल पदाधिकारी शिवानी शुभम, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सोनल कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी मयंक कुमार, मुखिया बबिता कुमारी सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जिलाधिकारी ने कहा कि जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन कर ग्रामीणों से सुझाव एवं प्रतिक्रियाऐं ली जा रही हैं ताकि सरकार द्वारा संचालित विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन और बेहतर तरीके से किया जा सके। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं। साथ ही सभी महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी भी प्राप्त करें।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्रत्येक क्षेत्र में विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं को संचालित किया जा रहा है जिसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा यह प्रयास होगा की योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ-साथ योजनाओं की जानकारी आम– आवाम को सुलभ हो सके ताकि वे उसका लाभ उठा सके। उन्होंने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना ,जल जीवन हरियाली, मुख्यमंत्री बालक- बालिका प्रोत्साहन योजना ,मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, बिहार में महिलाओं के लिए आरक्षण, मुख्यमंत्री सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना,स्वयं सहायता समूह सहित अन्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपस्थित जन समुदाय को दी। 
वही पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि आप सबों के सहयोग के लिए पुलिस प्रशासन हमेशा तत्पर है। कहा कि प्रत्येक थानों में महिला हेल्प डेस्क बनाया गया है जहां महिला अधिकारी एवं जवान तैनात हैं। आप अपनी समस्याओं को लेकर जाएं उसे पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। कहा कि पूरी तत्परता एवं प्रतिबद्धता के साथ दायित्व के निर्वहन के प्रति पुलिस प्रशासन गंभीर है। निर्धारित समय अवधि में अपनी समस्या लेकर आप निःसंकोच मिल सकते हैं।अपनी समस्याओं को रख सकते है।
कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त के द्वारा ग्रामीण विकास विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी स्वयं उपस्थित जन समुदाय को दी गई। जन संवाद कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के काउंटर लगाए गए थे। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सभी काउंटर का निरीक्षण भी किया।आम लोगों से विभागवारआवेदन भी लिए गए। जन संवाद के प्रत्येक कार्यक्रम में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निबंधित टीम के द्वारा नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।साथ ही टीम के द्वारा सरकार की योजनाओं की जानकारी भी गीत– संगीत के माध्यम से दी जा रही है।
कार्यक्रम स्थल के निकट स्थित विद्यालय परिसर में जिलाधिकारी ,पुलिस अधीक्षक एवं उप विकास आयुक्त के द्वारा पौधारोपण किया गया। वहीं जिलाधिकारी ने विद्यालय में चल रहे पठन-पाठन कार्यों का जायजा भी लिया। अध्यनरत बच्चों से बातचीत भी की। कार्यक्रम में जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ, संबंधित एसडीओ,बीडीओ, स्थानीय माननीय जन प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में आम लोगों के साथ स्थानीय जन- प्रतिनिधियों से सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन संबंधी फीडबैक भी प्राप्त किए गए एवं उनकी प्रतिक्रियाएं भी ली गई।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Advertisement