बेलसंड में रब्बी महोत्सव का आयोजन, किसानों को दी गई जानकारी

बेलसंड में रब्बी महोत्सव का आयोजन, किसानों को दी गई जानकारी

0
बेलसंड: प्रखंड के ई. किसान भवन के प्रांगण में रब्बी महोत्सव का आयोजन किया गया। अनुमंडल कृषि पदाधिकारी रविराज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित महोत्सव में कृषि विशेषज्ञों द्वारा किसानों को उन्नत ढंग से खेती कर अधिक से अधिक लाभ कमाने की जानकारी दी। किसानों को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने कहा कि फसल चक्र से खेती करने की सलाह दी। फसल चक्र से खेती करने पर जमीन की उर्वरा शक्ति बनी रहती है और इससे उपज भी अधिक होता है। किसानों को उन्होंने कृषि यंत्रों पर सरकार से मिलने वाली सब्सिडी की जानकारी विस्तार से दिया गया और कृषि यंत्र लेने के लिए प्रेरित भी किया। रब्बी महोत्सव में मत्स्य वैज्ञानिक ने आधुनिक तरीके से मछली पालन की जानकारी दी वहीं पशुपालन पदाधिकारी ने पशुपालकों को पशु को होने वाले बीमारी और उससे बचाव की जानकारी विस्तार से दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Advertisement