अवनीश कुमार बनाए गए रालोजद के जिला उपाध्यक्ष

अवनीश कुमार बनाए गए रालोजद के जिला उपाध्यक्ष

0

सीतामढी: राष्ट्रीय लोक जनता दल के आईटी सेल के जिलाध्यक्ष सुजीत कुशवाहा ने बेलसंड प्रखंड क्षेत्र के जाफरपुर निवासी अवनीश कुमार को आईटी सेल के जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। इससे जिला के रालोजद के कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। रालोजद कार्यकर्ताओं ने कहा कि अवनीश कुमार के आईटी सेल के जिला उपाध्यक्ष बनने से रालोजद मजबूत होगा। आईटी सेल के जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर रालोजद कार्यकर्ताओं समेत आम लोगों ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में रालोजद के किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह, आईटी सेल के प्रदेश महासचिव अपूर्व मणि, सुहैल अरमान, रवि गुप्ता, नीतीश कुमार, शिवम गुप्ता सहीत दर्जनों लोग शामिल हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Advertisement