कुख्यात सर्वेश दास हत्या मामले में दिल्ली से आरोपी गिरफ्तार

कुख्यात सर्वेश दास हत्या मामले में दिल्ली से आरोपी गिरफ्तार

0

सीतामढ़ी: कुख्यात सर्वेश दास उर्फ शेरा की हत्या मामले में शामिल कुख्यात कर्ण राम को दिल्ली से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कर्ण राम पर सीतामढ़ी के विभिन्न थानों सहित रुन्नीसैदपुर व मुजफ्फरपुर के औराई थाना में हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज है। वह कई मामलों में पूर्व से फरार चल रहा था। कर्ण राम मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के गंगुली गांव का रहने वाला है। सीतामढ़ी पुलिस की विशेष टीम सर्वेश दास की हत्या में उसका नाम सामने आने के बाद उसकी तलाश कर रही थी।

इधर, कुछ दिन पूर्व पुलिस को सूचना मिली थी कि कर्ण राम दिल्ली में अपने संबंधी के यहां छिपकर रह रहा है। इसके बाद एसपी के निर्देश पर विशेष टीम कई दिनों से दिल्ली में डेरा डाल कर कुख्यात पर नजर रख रही थी। शुक्रवार को विशेष टीम ने उसे दिल्ली में दबोच लिया।
कभी सर्वेश का मेन शूटर था कर्ण राम
रुन्नीसैदपुर के माधोपुर गांव स्थित घर पर ही 24 जून 2023 को सर्वेश दास की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। कर्णराम का नाम सामने आया था। हत्या में नामजद आरोपी होने के बाद से ही वह फरार था। सर्विलांस के आधार पर उसके दिल्ली में होने के सुराग मिले थे जिसके बाद पुलिस की टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी थी।
सर्वेश दास उर्फ शेरा ने बिहार लिबरेशन टाइगर आर्मी बना रखी थी। वह माओवादियों को चुनौती दे रहा था और संगठन का विस्तार कर रहा था। रंगदारी, लूट, हत्या समेत कई मामले में सर्वेश के साथ कर्ण राम का भी नाम था। कर्णराम सर्वेश दास का मेन शूटर था। संगठन की स्थापना काल से ही कर्णराम उसके साथ था। बाद में चलकर मतभेद होने पर अगल हो गया। कर्णराम दिल्ली में रहकर भी रंगदारी की डिमांड कर रहा था। वह औराई प्रखंड के कई लोगो से रंगदारी ले रहा था। हाल ही में एक शिक्षक ने से भी 25 हजार की रंगदारी मांगी गई थी।

एसपी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि कर्ण राम को सर्वेश दास की हत्या मामले में दिल्ली में गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम उसे सीतामढ़ी लाने की तैयारी कर रही है। उसके सीतामढ़ी आने के बाद आगे की जानकारी दी जाएगी। एसपी ने बताया कि कर्ण राम एक शातिर बदमाश है। उसके विरुद्ध सीतामढ़ी के विभिन्न थानों में हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट समेत कई संगीन मामले दर्ज है। इसके अलावा नेपाल एक व्यक्ति की गला रेतकर हत्या करने में भी उसका नाम सामने आया था। मुजफ्फरपुर पुलिस से भी संपर्क कर उसके आपराधिक घटनाओं की जानकारी प्राप्त की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Advertisement