बेलसंड: अनुमंडल क्षेत्र के आंगनवाडी सेविकाओं की बैठक सोमवार को प्रखंड के आईसीडीएस कार्यलाय में हुई। बैठक की अध्यक्ष्ता बेलसंड प्रखंड अध्यक्ष चंचला वर्मा एवं संचालन परसौनी प्रखंड अध्यक्ष सुनीता शर्मा ने किया। बैठक में बेलसंड प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि चार अक्टूबर को अपनी मांगो को लेकर दिल्ली में महाधरना प्रदर्शन किया जाएगा।
जिसको लेकर सेविकाओं ने निर्णय लिया कि 3 से 5 अक्टूबर तक कार्य स्थगित कर रखा जाएगा। सेविकाओं ने कहा कि केंद्र सरकार के समक्ष सरकारी कर्मचारी, ग्रेच्युटी लागू करना, आंगनबाड़ी को नर्सरी स्कूल का दर्जा सहित कई मांगों को पूरा करने की मांग रखा जाएगा।
इस मौके पर प्रखंड उपाध्यक्ष सरस्वती कुमारी, सचिव इंदु झा, कोषाध्यक्ष इंदु देवी, संगठन मंत्री विभा सिन्हा, प्रेमलता कुमारी, कुसुम कुमारी, गीता कुमारी, कुमारी गीता ,गीता देवी, उर्मिला देवी,इंदूवाला देवी, रत्ना कुमारी, विभा कुमारी , रीना कुमारी, रामदुलारी कुमारी, खदीजा खातून , कुमारी आशा झा, सीमा कुमारी, गुड़िया कुमारी सहित कई सेविका शामिल थी।