बेलसंड में राजद महिला प्रकोष्ठ की बैठक

बेलसंड में राजद महिला प्रकोष्ठ की बैठक

0
बेलसंड: प्रखंड में राजद महिला प्रकोष्ठ की बैठक सोमवार की गई। जिसकी अध्यक्षता कृष्णा देवी प्रखंड अध्यक्ष बेलसंड द्वारा की गई। श्रीमती इंद्राणी राय पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राजद सीतामढ़ी के द्वारा पंचायत अध्यक्षों को अंग वस्त्र देकर फूलमाला से सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया की महिलाओं की शक्ति 49% है। जिसको हम लोग वोट डालेंगे वह पार्टी जीत जाएगा। उन्होंने केंद्र सरकार की ओर इशारा करते हुए कहा 10 वर्षों तक नरेंद्र मोदी जी देश के प्रधानमंत्री हम लोगों के वोट पर रहे हैं।
लेकिन उनके द्वारा जो वादा किया गया था वह पूरा नहीं किया गया। उनके द्वारा कहा गया था। दो करोड़ बेरोजगार को प्रत्येक वर्ष नौकरी दी जाएगी प्रत्येक भारतीय के खाता में 15 लाख रुपया देंगे जो नहीं दिए महंगाई बढ़ा दिए गैस के दाम बढ़ा दिए पेट्रोल डीजल का दाम बढ़ गया। वैसे सरकार को हम लोगों को जानकारी देना है। युवा नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने चुनाव के पूर्व वादा किए थे कि 10 लाख लोगों को नौकरी देंगे जो प्रक्रिया उनके द्वारा चालू किया गया।
स्वास्थ्य विभाग में शिक्षा विभाग में पुलिस विभाग में राजस्व विभाग में एवं अन्य विभागों में बहाली किया गया है और किया जा रहा है। उन्होंने महिला संगठन पर विशेष ध्यान दिए हैं महिला की भागीदारी भी देंगे बेरोजगारी दूर करेंगे माननीय मुख्यमंत्री महोदय भी घोषणा कर चुके हैं 20 लाख लोगों को नौकरी और रोजगार देंगे। प्रखंड अध्यक्ष ने संबोधन भाषण में कहा कि महिला को एक होकर सभी पंचायत में काम करना है। एक वार्ड में कम से कम पांच महिला को जोड़ना है।
जिला प्रभारी स्वाति मिश्रा ने कहा कि एक बूथ पर कम से कम पांच महिला को जोड़ना है। जिससे मतदान निष्पक्ष हो केंद्र सरकार को झूठा करार देते हुए उन्होंने लोकसभा के चुनाव में 40 सीट पर राजद गठबंधन को जिताने का वादा किया। मौके पर मीना देवी, रिंकू देवी, प्रमिला देवी, अनु कुमारी, आरती कुमारी, रीता देवी, बनारसी देवी, राजकुमारी देवी, श्वेता देवी,ललिता देवी, सुनीता देवी, सुनैना देवी, निर्मला देवी, सुदामा देवी, बच्ची देवी, कृष्णा देवी, उर्मिला देवी, देव सुंदर देवी इत्यादि महिला मौके पर उपस्थि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Advertisement