बागमती नदी में स्नान करने के दौरान चार डूबे

बागमती नदी में स्नान करने के दौरान चार डूबे

0

बेलसंड: थाना क्षेत्र के पचनौर गांव के निकट बागमती नदी में स्नान करने गया किशोर नदी में डूब गया। किशोर महिन्दवारा थाना क्षेत्र के सिरखिरिया गांव के नरेश पासवान का पंद्रह वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार बताया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार किशोर अपने पांच साथियों के साथ स्नान करने नदी के किनारे आया। उसमें से चार नदी में स्नान करने लगा और एक नदी के किनारे से वीडियो बनाने लगा। स्नान करने के दौरान चारों डूबने लगे। हल्ला होने पर मछली मार रहे मछुआरों ने बचाने का प्रयास किया। तीन किशोर को बचा लिया गया लेकिन आदित्य का कोई पता नही चला। सूचना मिलने पर प्रभारी सी ओ तरूण कुमार,थानाध्यक्ष मनोज कुमार,स अ नि चंद्रशेखर सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचें। प्रशासन के बुलाने पर एस डी आर एफ की टीम घटना स्थल पर पहुंचकर किशोर की तलाश कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Advertisement