भाजपा नेता के हत्या के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

भाजपा नेता के हत्या के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

0
बेलसंड: पटना में प्रदर्शन कर रहे भाजपाइयों के ऊपर लाठीचार्ज में विजय सिंह की निर्मम हत्या की गई। निर्मम हत्या के विरुद्ध शनिवार को प्रखंड कार्यालय में धरना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अपेक्षा भाजपा ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष हरे कृष्ण झा एवं संचालन नगर अध्यक्ष शिवेन्द्र वर्मा ने किया। धरना के दौरान वक्ताओं ने राज्य सरकार को भ्रष्टाचार में डूबे होंने का आरोप लगाया।
उसका विरोध करने पर बौखलाहट में कार्यकर्ताओं पर बर्बर लाठीचार्ज किया गया। प्रतिनिधि मंडल में शामिल सांसद प्रतिनिधि साकेत कुमार ,प्रवीण कुमार, अभिनंदन गिरी, जयप्रकाश गुप्ता, रामाशंकर राय व डॉ० जी के झा ने बीडीओ से मिलकर स्मार पत्र समर्पित किया। जिसमे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने, राज्य सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की गई। मौके पर भरत झा , राजू साह,राजेश पासवान समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Advertisement