सरकार को उखाड़ फेकने की जरूरत: प्रदेश अध्यक्ष

सरकार को उखाड़ फेकने की जरूरत: प्रदेश अध्यक्ष

0
बेलसंड : आगामी सात जुलाई को आयोजित राष्ट्रीय लोक जनता दल का जिला सम्मेलन की तैयारी के लिए प्रखंड अध्यक्ष रामदिनेश सिंह की अध्यक्षता एवं में एक बैठक आयोजित किया गया। बैठक का संचालन पूर्व मुखिया मनोज सिंह ने किया। सीतामढी के राजेन्द्र भवन में आयोजित इस सम्मेलन का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा करेंगे।
उक्त जिला सम्मेलन की तैयारी हेतु बैठक में रालोजद के किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर धर्मेन्द्र सिंह एवं पार्टी के जिला अध्यक्ष चंद्रिका पासवान ने भी शिरकत की। इस मौके पर जदयू के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष अमिरूल अंसारी ने जदयू छोड़कर रालोजद की सदस्यता ग्रहण किया। जिसपर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने माला पहनाकर एवं साॅल ओढाकर उनका स्वागत किया।
उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह जंगलराज की सरकार की विदाई तय है। हर जगह लूट खसोट एवं भ्रष्टाचार चरम पर है। इस सरकार को उखाड़ फेकने की जरूरत है।उन्होंने जिला सम्मेलन में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। इस बैठक में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष महंत सिंह कुशवाहा,रामबली कुशवाहा,संजीर मंसुरी,रामकिशोर सिंह,शशि सिंह,जगन्नाथ साह ,लक्ष्मी राय,मनोज सिंह इत्यादि लोगों ने अपनी बात रखी।इस बैठक में काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Advertisement