बेलसंड में बागमती नदी पर बना चचरी पुल बहा

बेलसंड में बागमती नदी पर बना चचरी पुल बहा

0

बेलसंड: प्रखंड के चंदौली घाट पर बनी बांस के चचरी का पुल नदी में बह गया। बागमती नदी में शनिवार को अचानक जलस्तर में वृद्धि हो गई। चचरी पुल के बह जाने से बेलसंड मीनापुर पथ लाइफ लाइन सड़क पर आवागमन ठप हो गया है।
चचरी पुल बह जाने से लोगों को प्रखंड व अनुमंडल मुख्यालय आने जानें में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को तीन किलोमीटर की जगह 10 किमी की दूरी तय करनी पड़ रही है। लोगों को माड़र घाट होकर आना-जाना पड़ रहा है। वहीं हाट-बाजार व पशु चारा के लिए लोगों को नाव से आवागमन करना पड़ रहा है।

मौलानगर, दरियापुर, डुमरा, नूनौरा, हंसौर, सिरोपटी, बलुआ, तुर्की सहित दर्जन भर गांव के लोगों को परेशानी हो गया है। प्रखंड मुख्यालय से लोगों का सम्पर्क भंग हो गया है। एक मात्र नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। बागमती नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण चंदौली घाट में नदी का जलस्तर 57.73 मीटर हो गया है। साथ ही जलस्तर में वृद्धि जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Advertisement