रालोजद के प्रखंड अध्यक्ष बने राम दिनेश सिंह

रालोजद के प्रखंड अध्यक्ष बने राम दिनेश सिंह

0
बेलसंड: राष्ट्रीय लोक जनता दल के जिला इकाई ने अपने पार्टी के विस्तार के लिए प्रखंड अध्यक्षों के मनोनयन का काम कर रही है। इसी परिप्रेक्ष्य में मांची गांव निवासी राम दिनेश सिंह को पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया है। पार्टी के जिला अध्यक्ष चन्द्रिका पासवान द्वारा उनको मनोनीत किए जाने पर कई लोगों ने प्रशंसा जताई है।

खुशी जताने वालों में रालोजद किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर धर्मेन्द्र सिंह, पार्टी नेता अरूण प्रजापति, पूर्व मुखिया मनोज सिंह, रवि गुप्ता, मो० सोहैल अरमान इत्यादि लोगों ने बधाई देते हुए कहा है कि श्री सिंह समता पार्टी के स्थापना काल के कार्यकर्ता है। उनके नेतृत्व में पार्टी को मजबूती मिलेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Advertisement