बेलसंड में धूमधाम से मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस

बेलसंड में धूमधाम से मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस

0
बेलसंड: भाजपा के स्थपाना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर भाजपा का ध्वज फहराकर ग्रामीण मंडल अंतर्गत सभी शक्ति केंद्र पर पार्टी की स्थापना दिवस मनाया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने मोबाईल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को भी सुना। वही भाजपा नेता प्रवीण कुमार ने कहा पार्टी को वर्तमान स्वरूप में लाने के लिए कार्यकर्ताओं ने बहुत संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि सभी असम्भव कार्य जो देश हित में जरूरी थे, उसको भाजपा ने पूरा कर दिखाया है।

पार्टी के समक्ष पूर्व की सभी चुनौतियां आज धीरे धीरे समाप्त हो चुकी हैं। कार्यक्रम में भाजपा नेता सह कार्यक्रम प्रभारी प्रवीण कुमार, रामाशंकर कुमार, राजू साह, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हरे कृष्ण झा, उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिनंदन गिरी, मुन्ना कुमार झा, जय किशोर मिश्र, भरत सोनी, रूपेश कुमार, दिलीप कुमार, ललन झा, राकेश कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Advertisement