नुक्कड़ सभा के जरिए कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा

नुक्कड़ सभा के जरिए कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा

0
सीतामढ़ी: जिला के बेलसंड प्रखंड में तीन जगहों पर प्रखंड कांग्रेस कमेटी बेलसंड के द्वारा प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा की अध्यक्षता एवं प्रखंड कांग्रेस प्रभारी कमलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में तीन नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। पहला नुक्कड़ सभा नगर पंचायत के वार्ड 01, दूसरा नुक्कड़ सभा 07 में किया गया। तीसरा नुक्कड़ सभा प्रखंड के पचनौर बाजार किया गया। इस नुक्कड़ सभा जरिए में मोदी सरकार की गलत नीति के कारण देश और देश की जनता की अर्थव्यवस्था सभी पर बुरा असर डाल रही है, सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में अपने अपने विचार रखे कांग्रेस प्रखंड प्रभारी कमलेश कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि देश में एक तरफ बेरोजगारी बढ़ गई हैै। तो दूसरी तरफ महंगाई बढ़ रही हैै। लेकिन इस ओर सरकार का ध्यान नहीं है। सरकार विरोधी दल के नेताओं पर फर्जी केस करके फसाने पर लगी हुई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी जो सदा देश हित में किसान मजदूर हित में सदा से आवाज उठाते आ रहे हैं।

उन पर भी फर्जी केस करके आनन-फानन में दो साल की सजा और संसद की सदस्यता रद्द कर दिया। प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा मोदी सरकार पूजी पतियों की पार्टी है। पूजी पतियों की सरकार है। इस सरकार में गरीब गरीब होता जा रहा है। अमीर अमीर होता जा रहा है। मोदी सरकार में गरीबों के लिए ना कोई योजना है, और ना ही गरीबों के लिए कोई चिंता है। इसीलिए किसान मजदूर को 2024 लोकसभा चुनाव में इस मोदी सरकार को उखाड़ फेंक कर राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना चाहिए, ताकि देश में अमन चैन खुशहाली फिर से कायम हो सके।
मौके पर कांग्रेश समन्वय समिति सदस्य अंजार उल हक तोहिद, बिपिन झा, भारत जोड़ो यात्रा के जिला कोऑर्डिनेटर दिलीप कुमार पांडे, कांग्रेस महिला सेल के जिला अध्यक्ष उषा शर्मा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणि भूषण कुमार, दिनेश सिंह ,भारत जोड़ो यात्रा के प्रखंड कोऑर्डिनेटर रंजीत कुमार देव नारायण प्रसाद, प्रवीण झा, विमलेश सिंह, नागेंद्र मिश्र, सतेंद्र मिश्रा, राजीव गांधी पंचायतीऱाज संगठन जिला अध्यक्ष संजय कुमार, पूर्व बेलसंड प्रखंड अध्यक्ष सच्चिदानंद प्रसाद सिंह ,वर्तमान नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष वैजनाथ प्रसाद सिंह, महेश माझी, गया सिंह ,कामदेव झा, तस्लीम अंसारी, शमीम अंसारी, रामदेव राय, वैद्यनाथ शाह, असद रजा, राम सिंहासन सिंह, बैजनाथ सिंह, नरेश प्रसाद सिंह, कामेश्वर प्रसाद, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ हजारों ग्रामीण लोगों ने इस नुक्कड़ सभा में भाग लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Advertisement