अज्ञात चोरों ने उड़ाई लाखों की संपति

अज्ञात चोरों ने उड़ाई लाखों की संपति

0
बेलसंड: नगर पंचायत के वार्ड नंबर नौ में अज्ञात चोरों ने संजय झा के घर के खिड़की का राॅड निकालकर गहना ,कपड़ा ,बरतन ,रजाई समेत लाखों रूपये की संपत्ति चोरी कर ली। सुबह जगने पर गृहस्वामी को घटना की जानकारी मिली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरों ने घर खी खुली खिड़की का राॅड निकालकर अंदर प्रवेश किया और कमरे में रखा चार अटैची एवं अलमारी और ट्रंक का ताला तोड़कर उसमें रखे सामान को निकाल लिया। चोरों ने घर के पीछे कुछ दूरी पर अटैची खोलकर फेक दिया और सारा सामान लेकर भाग गए। बेलसंड पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल की। अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Advertisement