पूर्व विधायक के सीतामढ़ी जिला प्रभारी बनने पर खुशी की लहर

पूर्व विधायक के सीतामढ़ी जिला प्रभारी बनने पर खुशी की लहर

0
मिथिलांचल की बेटी पूर्व विधायक भावना झा को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ.अखिलेश प्रसाद सिंह द्वारा सीतामढ़ी जिला कांग्रेस कमिटी का प्रभारी बनाए जाने पर कांग्रेसजनों में खुशी की लहर है। मालूम हो कि पूर्व में भी भावना झा सीतामढ़ी की प्रभारी रह चुकी हैं और यहां के सियासी समीकरण को बखूबी समझती हैं।

प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि अफाक खान, पूर्व मुख्य प्रवक्ता प्रमोद कुमार नील, पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना, ताहिर अनीस, स्टेट डेलीगेट रकटू प्रसाद, शम्स शाहनवाज, रितेश रमण सिंह, संजय कुमार बिररख, डॉ.राजीव कुमार काजू, बिरेंद्र राम, रंधीर चौधरी आदि ने कहा कि नवनियुक्त जिला प्रभारी भावना झा के नेतृत्व में जिला, मंडल, प्रखंड और बूथ स्तर तक पार्टी संगठन सशक्त, धारदार और क्रियाशील बनेगा। उनके मार्गदर्शन में शीघ्र ही जिला को नया अध्यक्ष भी मिलने की उम्मीद है। 

जिला प्रभारी भावना झा को बधाई देने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मधुरेंद्र सिंह, राम कृपाल शर्मा, सीताराम झा, प्रो.राणा तेज प्रताप सिंह, अजय गुप्ता, मोबिनुल हक, वीरेंद्र कुशवाहा, कमलेश कुमार सिंह, पवन झा, ताराकांत झा, मनोज सिंह, रामू मिश्रा, अर्जुन खिरहर, अंजारुल हक, सुरेश रजक, भगवान यादव, धीरज सिंह, विपिन झा,

महेश राम, आलोक राठौर, नगर अध्यक्ष संजय शर्मा, हैदर अंसारी, विजय सिंह राठौर, संतोष पासवान, चुन्नु सिंह, शंभू शंकर भोला, राम उदय बैठा, जयकृष्ण पूर्वे, मनोज केजरीवाल, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष रोहन कुमार, रोशन झा बिट्टू, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ऊषा शर्मा, सेराज अहमद, घनश्याम मिश्रा, राहुल रमेश, मणि भूषण सिंह, शांति मोहन झा, हरि दास, राजू कुंवर, एमआई आदिल, नसीम खान, मो. शहंशाह, मो.मुख्तार आलम, मनोज झा, मो.आलमगीर, अरशद रज़ा, नीतेश मिश्रा, अनुभव दीक्षित, रंजीत कुमार गुप्ता, कमालुद्दीन रजा, अब्दुल मन्नान, सुंदरम पाठक, अख्तर रजा खान, अफजल राणा, मुश्ताक सरवर, मो.गुलाब आदि ने नाम शामिल हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Advertisement