बेलगाम अपराधियों ने युवक को मारी गोली, मौके पर पहुंची पुलिस

बेलगाम अपराधियों ने युवक को मारी गोली, मौके पर पहुंची पुलिस

0

मधुबनी: जिला के कलुआही थाना क्षेत्र के नरार में एक युवक को बेलगाम अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। युवक की पहचान कलुआही थाना क्षेत्र के नरार थान टोल निवासी रितेश चोपाल के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार के देर शाम करीब साढ़े 5 बजे नरार के पास रितेश चोपाल घर से बाहर आ रहा था। इसी क्रम में दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने अंधाधून फायरिंग कर दिया। जिससे युवक के शरीर के बाएं साइड एवं पैर में कुल छह गोली लगी है।

तत्ताकाल परिजनों द्वारा जख्मी हालत में सदर अस्पताल मधुबनी भर्ती कराने लाया गया। जहां सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही नगर थानाघ्यक्ष राजा पुलिस बल के साथ सदर अस्पताल पहुँचकर हत्या के संबंध में जानकारी लिया। सदर अस्पताल मृतक के भाई रॉकी ने बताया कि गॉंव के ही एक परिवार से पहले से विवाद चल रहा था। इसी विवाद में गोली मारी गई है। इधर पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Advertisement