बेलसंड: थाना पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है की नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन में एक शक्श बाइक की चोरी कर रहा था। जिसपर स्थानीय लोगो की नजर पड़ गई। जिसके बाद शोर मचाने पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए। जिसके बाद चोर की जमकर पिटाई की गई।
रात्रि गश्ती कर रहे पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तब स्थानीय लोगो ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। रात्रि गश्ती टीम का नेतृत्व कर रहे पुअनी नवल किशोर पासवान ने कहा की गिरफ्तार युवक प्रदीप झा मधकौल गांव का रहने वाला हैं। वही थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया की गिरफ्तार शक्श से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।