नगर पंचायत क्षेत्र के जी के झा के आवास पर हरे कृष्ण झा की अध्यक्ष्ता में हुई। बैठक में भाजपा मंडल कार्यसमिति के सभी जिम्मेदार सदस्यों को अपने संगठन द्वारा दिए गए दायित्व का निर्वहन करने तथा बूथ स्तरों पर व पन्ना प्रमुखों तक आगामी 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कार्य करने का निर्देश दिया गया। प्रत्येक पन्ना प्रमुखों को औसतन 60 वोटरों से संपर्क और संबंध स्थापित करने का दायित्व दिया गया। बूथ अध्यक्षों को अपने बूथ के पन्ना प्रमुख से संपर्क करने को कहा गया। केंद्र सरकार द्वारा किए गए विकास की चर्चा व विकास कार्य लाभ को जमीनी स्तर पर पहुंचाने का भी प्रचार प्रसार करने का दायित्व उपस्थित कार्यकर्ताओं को दिया गया। मौके पर जीके झा, प्रवीण कुमार, साकेत सिंह, अभिनंदन गिरी, जनमेजय वर्मा, सुनील कुमार सिंह, मुकुंद कुमार, घनश्याम साह सहित दर्जनों कार्यकर्त्ता मौजुद थे।