कड़ाके की ठंड से बढ़ी कनकनी, जन जीवन हुआ अस्त व्यस्त

कड़ाके की ठंड से बढ़ी कनकनी, जन जीवन हुआ अस्त व्यस्त

0
सीतामढी: जिले में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड से कनकनी बढ़ने के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं लोगों के कामकाज भी ठप होते जा रहे हैं। विगत कई दिनों से ठंड के कारण आंगनवाड़ी, स्कूल, कॉलेज सभी बंद है। वही लोग रोजमर्रा के कामों से भी घर से कम निकलते हैं। जबकि कड़ाके की ठंड के बीच लोगों का सहारा अलाव (आग) के सिवा कुछ भी नजर नहीं आ रहा है।
लोग घरों में भी अलाव के सहारे ठंड से राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं । वही चौक चौराहों पर भी लोग अपने स्तरो से भी अलाव की व्यवस्था कर राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि सरकारी व्यवस्था के तहत कुछ संस्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। कल मुख्यमंत्री के आगमन पर भी शीतलहर ने अपना जलवा कायम रखा था। आज भी शीतलहर जारी है। ठंड के कारण बुजुर्ग लोगों तथा निर्धन लोगों को काफी समस्याएं बढ़ गई है।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Advertisement