हजारों की आबादी चचरी के सहारे

हजारों की आबादी चचरी के सहारे

0
बेलसंड: बागमती नदी के चंदौली घाट पर चचरी के पुल बन जाने से डेढ पंचायत के लगभग पंद्रह हजार की आवादी को प्रखंड मुख्यालय का रास्ता सुलभ हो गया है। अब लोगों को नाव से नदी पार करने से निजात मिल गई है।
डुमरा नूनौरा पंचायत एवं कंसार पंचायत की आधी आवादी को पहले प्रखंड मुख्यालय आने के लिए नाव का सहारा लेकर या दस किलोमीटर की दूरी तय कर आना पड़ता था। जिससे अब निजात मिल गई है। इस संबंध में चंदौली पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मनीष कुमार सिंह ने बताया कि यह चचरी का पुल सामाजिक सहयोग से प्रति वर्ष बनाया जाता है।जो बाढ आते ही ध्वस्त हो जाता है।अभी नय साल से एक दिन पहले यह पुल पूरी तरह बनकर तैयार हुआ है।अब छह माह तक लोग इसका लाभ ले सकेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Advertisement