बेटी बचाओ –बेटी बढाओ पर किया गया जागरूगता कार्यक्रम

बेटी बचाओ –बेटी बढाओ पर किया गया जागरूगता कार्यक्रम

0
सीतामढी: जिला प्रशासन एवं जिला प्रोग्राम कार्यालय के संयुक्त तत्वाधान में कस्तूरवा गाँधी बालिका विद्यालय बरियारपुर डुमरा के सभा कक्ष में उप विकास आयुक्त विनय कुमार के अध्यक्षता में बेटी बचाओ –बेटी बढाओ जागरूगता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीडीसी विनय कुमार ने बताया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का उद्देश्य हमारी बेटियों की सुरक्षा करना और उन्हें अच्छी शिक्षा देना भी इस योजना का उदेश्य है।
इसके साथ-साथ कन्या भ्रूण हत्या और दहेज जैसे गंभीर मामलो के विरुद्ध इस योजना द्वारा आवाज उठाई गई है। श्री कुमार ने बताया बालिकाओ की पढाई सबसे बड़ी तागत है इससे हम किसी ऊंचाई पर पहुँच सकते है। आधुनिक युग ज्ञान और तकनीक का युग है | हमे पौष्टिक आहार ग्रहण कर अपने अन्दर अच्छे गुण को निखारना है। दुनिया में कोई भी चीजे मुश्किल नहीं है सिर्फ हमे ईमानदारी, निष्ठा और लगन के साथ निरंतर आगे बढ़ना है।

 
बाल विवाह और दहेज़ जैसे कुरीतियों को के विरुद्ध हमे लड़ना है। उन्होंने अपने जीवन के अनुभवों को साझा कर बालिकाओ को प्रोत्साहित किया। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी कविप्रिया ने निर्भीक होकर शिक्षा अध्ययन पर बल दिया उनके नेतृत्व में बाल विवाह और दहेज़ प्रथा के उन्मूलन के लिय सपथ दिलवाई गई। उन्होंने बाल विवाह की सुचना देने हेतु टोल फ्री नंबर की जानकारी दी।
गुड टच बैड टच पर चर्चा कर विभिन्न टिप्स से अवगत कराया। मौके पर बालिकाओ सहित बालिकाओ के हित में कार्य करने वाले को प्रोत्साहित किया। बालिकाओ को ट्राफी, डायरी, एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गयाा। मंच का सञ्चालन जिला कोडीनेटर रूपम कुमारी ने की। मौके पर सीडीपीओ अन्शुवाला, केजीबीवी के जिला पदाधिकारी सरिता कुमारी , वार्डेन , प्रथम संस्था के जिला समन्वयक सुधीर कुमार, रौशनी कुमारी, पूजा कुमारी , प्रीती कुमारी, रुमा कुमारी,सीमा कुमारी आदि शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Advertisement