खुद को कमजोर मानना सबसे बड़ा पाप है: प्रोग्राम अधिकारी

खुद को कमजोर मानना सबसे बड़ा पाप है: प्रोग्राम अधिकारी

0
बेलसंड: राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई जगन्नाथ सिंह महाविद्यालय चन्दौली सीतामढ़ी के तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में गुरुवार को आयोजित की गई। गुरुवार से 19 जनवरी 2023 तक युवा सप्ताह के रूप में मनाई जाएगी।जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं - 1 निबन्ध और भाषण प्रतियोगिता दिनांक 14.01.2023 को, पोस्टर प्रतियोगिता 16.01.2023 को तथा क्विज प्रतियोगिता 19. 01.2023 को आयोजित होंगी।

 
आज उपस्थित मंचासीन अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए डॉ. शैलेश कुमार सिंह ने कहा कि उनका पूरा जीवन ही हमारे लिए आदर्श है और शिकागो विश्व धर्म सम्मेलन की चर्चा की। प्रो. नवल किशोर ने कहा उनके विचार और कार्य हमें सदा प्रेरित करते हैं। डॉ. संतोष कुमार गोंड ने कहा कि उन्होंने भारतीय शिक्षा संस्कृति और दर्शन का प्रसार पूरे विश्व में किया। कार्यक्रम का संचालन प्रोग्राम ऑफिसर सह जिला नोडल पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार निगम ने किया और उन्होंने स्वामी विवेकानंद जी के पूरे जीवन को संक्षेप में बताते हुए कहा खुद को कमजोर मानना सबसे बड़ा पाप है, उनके विचार बड़े लक्ष्य के लिए प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम में डॉ. गोपाल कुमार , जयंत कुमार, राकेश कुमार, संजय कुमार झा , रामकुमार , राजा बीरेंद्र सहित स्वयंसेवकों ने भाग लिया।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Advertisement