हिंदी दिवस पर जगन्नाथ सिंह महाविद्यालय में कार्यक्रम का हुआ आयोजन

हिंदी दिवस पर जगन्नाथ सिंह महाविद्यालय में कार्यक्रम का हुआ आयोजन

0
जगन्नाथ सिंह महाविद्यालय चन्दौली में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में विश्व हिन्दी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें विभागाध्यक्ष रसायन शास्त्र डॉ. शैलेश कुमार सिंह ने हिन्दी भाषा की उपयोगिता बताते हुए, इसके प्रचार प्रसार के लिए प्रेरित किया। वहीं विभागाध्यक्ष जंतु विज्ञान ने प्रो० नवल किशोर कहा कि हिंदी देश की एकता की कड़ी है। मुख्य वक्ता विभागाध्यक्ष हिंदी विभाग डॉ. संतोष कुमार गोंड ने कहा हिंदी भाषा सरलता, बोधगम्यता और शैली की दृष्टि से विश्व की भाषाओं में महानतम स्थान रखती है।
और इस पर हमें गौरव करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन प्रोग्राम ऑफिसर सह जिला नोडल पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार निगम ने किया और उन्होंने कहा कि हिंदी भाषा अनेकता में एकता स्थापित करने की सूत्रधार है। NSS वॉलिंटियर्स रौशन कुमार, अमीषा कुमारी, रागिनी कुमारी, चिक्की कुमारी ने भी बात रखी। कार्यालयीन स्टाफ में प्रधान सहायक अभिषेक कुमार, अकाउटेंट आभाष कुमार, जयंत कुमार , रमन कुमार, राकेश कुमार, राम कुमार,मनोज कुमार,राजा बीरेंद्र आदि मौजूद रहे साथ ही स्वयंसेवकों में मुस्कान कुमारी, अजय कुमार, अन्नू कुमारी, रूपा कुमारी, अंजली कुमारी, अमृता , रानी आदि 50 छात्र छात्राओं ने भाग लिया।
                        

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Advertisement