अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष-2023 के अवसर पर कार्यक्रम का होगा आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष-2023 के अवसर पर कार्यक्रम का होगा आयोजन

0

वर्ष 2023 को विश्व स्तर पर अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य विश्व स्तर पर मोटे अनाज उत्पादन और खपत के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करना है। अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष-2023 के अवसर पर 24 जनवरी 2023 (मंगलवार) को भागेश्वरी बैजनाथ सरस्वती विद्या मंदिर ,लक्ष्मी नगर सीतामढ़ी में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय सीतामढ़ी द्वारा आयोजित किया जाएगा। 

इस संबंध में क्षेत्रीय प्रसार पदाधिकारी, केंद्रीय संचार ब्यूरो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार श्री जावेद अंसारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मोटे अनाज के उत्पादन और खपत के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से विश्व स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस कड़ी में सूचना प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो भारत सरकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज दिवस-2023 को जन आंदोलन बनाने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता कार्यक्रम पूरे भारत में आयोजित किया जा रहा है। इस क्रम में सीतामढ़ी में क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम किया जा रहा है ताकि लोगों को मोटे अनाज के उत्पादन और खपत को लेकर जागरूक किया जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Advertisement