बेलसंड: शीतलहर व कड़ाके की ठंड में लगातार तापमान में गिरावट शुरू होने के साथ ही ठंड अपना असर दिखाने लगी है। बावजूद इसके बेलसंड क्षेत्र में अलाव जलाने की व्यवस्था शुरू नहीं हो पाई है। इससे आमलोगों एवं राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिसंबर अंतिम सप्ताह में ठंड बढ़ गई है। सुबह-शाम ठंड कुछ ज्यादा ही है। चौक चौराहा कही भी अलाव नहीं जलाया जा रहा है। बेलसंड अस्पताल परिसर भी अलाव से वंचित है। लग रहा है, इस साल प्रशासन और सर्दी बढ़ने की प्रतीक्षा में है।वहीं,बेलसंड क्षेत्र में रिक्शा,चलाने वाले लोगों का कहना है कि अलाव नहीं जलाए जाने से उन लोगों को काफी परेशानी है।स्थानिय प्रशासन को शीघ्र अलाव जलवाने की व्यवस्था करनी चाहिए। नगर पंचायत के सफाई पर्यवेक्षक अशोक कुमार ने बताया रजिस्ट्री चौक एवं आश्रय स्थल को छोड़कर फिलहाल अलाव की वव्यस्था नही की गई है।