धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा जिला स्थापना दिवस

धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा जिला स्थापना दिवस

0
 
कल 11 दिसंबर 2022 को सीतामढ़ी जिला स्थापना दिवस का होगा आयोजन
सीतामढ़ी जिला स्थापना दिवस का आयोजन कल 11 दिसंबर को पूरे धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ होगा। स्थापना दिवस के सफलतापूर्वक आयोजन के मद्देनजर सभी आवश्यक तैयारियां मुकम्मल की जा चुकी है। मुख्य कार्यक्रम स्थल डुमरा हवाई अड्डा मैदान होगा।जिलाधिकारी ने आज स्वयं मुख्य कार्यक्रम स्थल को विजिट करते हुए स्थापना दिवस की तैयारी का जायजा लिया। साथ ही संबंधित विभागों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। कला संस्कृति एवं युवा विभाग ,बिहार सरकार और जिला प्रशासन सीतामढ़ी के संयुक्त तत्वाधान में सीतामढ़ी जिले का 51वां स्थापना दिवस का आयोजन किया जा रहा है।
स्थापना दिवस का उद्घाटन स्थानीय डुमरा हवाई अड्डा मैदान में 11:00 बजे पूर्वाहन में होगा। स्थापना दिवस समारोह का आगाज प्रभात फेरी से होगा। स्थानीय कमला बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से सुबह 7 बजे से प्रभातफेरी निकाली जाएगी। प्रभात फेरी में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शिक्षक गण एवं पदाधिकारी शिरकत करेंगे। स्थापना दिवस के अवसर पर डुमरा हवाई अड्डा मैदान सीतामढ़ी में 12 बजे मध्यान से 3 बजे अपराह्न तक उर्दू मुशायरा तथा 3 से 5 बजे तक कवि गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। संध्या 5:00 बजे से भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में जिले के स्थानीय नामचीन कलाकार प्रियंका मिश्रा, खुशबू झा एवं ओमकार मिश्रा द्वारा गायन प्रस्तुत किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति भी होगी। इसके साथ ही मशहूर कलाकार प्रियंका कश्यप की भी सांस्कृतिक कार्यक्रम में सहभागिता होगी। 11 तारीख को ही 2:00 अपराहन से हवाई अड्डा मैदान में कबड्डी, कुश्ती एवं भारतोलन की प्रतियोगिता आयोजित की गई है। मुख्य कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा विकासात्मक स्टॉल भी लगाए गए हैं। इस अवसर पर समाहरणालय को रंगीन बल्बों से सजाया गया है। साथ ही डुमरा हवाई अड्डा मैदान पर विभिन्न विभागों द्वारा रंगीन दीवाल लेखन का कार्य के साथ विभिन्न महत्वपूर्ण जगहों पर जन संपर्क विभाग द्वारा फ्लेक्स संस्थापित भी किये गये हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Advertisement