नप चुनाव में 54 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में हुआ कैद

नप चुनाव में 54 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में हुआ कैद

0
बेलसंड में 63 फीसदी हुआ मतदान
बेलसंड : नगर पंचायत बेलसंड का चुनाव कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रविवार को संपन्न हुआ। चुनाव में 63. 34 फीसदी मतदान संपन्न हुआ। क्षेत्र के 13 वर्षों में 21 मतदान केंद्रों पर 15038 मतदाताओं से नौ हजार 525 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। नगर पंचायत के हुए चुनाव में 54 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया। केंद्रों पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से स्टेटिक पुलिस बल को तैनात किया गया था।
सुरक्षा व्यवस्था की कमान एसडीएम सह निर्वाची पदाधिकारी शिवानी शुभम एवं डीएसपी संजय कुमार सिंह संभाल रहे थे। वही थानाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में पैंथर मोबाईल दस्ता मोटरसाइकिल से सभी मतदान केंद्रों का लगातर दौड़ा कर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहा था। इसके अलावे मतदान केंद्रों को 6 सेक्टर एवं दो जोन में बाटा गया था। सेक्टर दंडाधिकारी के रूप में डीसीएलआर पुपरी ललित कुमार , बीडीओ परसौनी आलोक कुमार सिंह एवं बेलसंड सीओ रणधीर कुमार लगातार गश्त कर रहे थे। चुनाव के दौरान पुरुष मतदाताओं की तुलना में महिला मतदाताओं का अधिक उत्साह था। पहली बार मतदान कर रहे मतदाताओं में अधिक जोश था। ठंड के कारण सुबह में मतदान की गति धीमी रही लेकिन धीरे धीरे मतदान की रफ्तार तेज होती गई।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Advertisement