संविधान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

संविधान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

0
संविधान दिवस के अवसर पर आज समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई।
उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों कर्मियों को संविधान के प्रस्तावना की मूल आत्मा को अपनाने का आह्वान किया। उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने संविधान के प्रस्तावना का शपथ ग्रहण कर संविधान के प्रति अपने दायित्व दायित्व निर्वाहन की शपथ ली।
जिलाधिकारी द्वारा भारतीय संविधान की विशेषताओं के बारे में जानकारी दी गई।उन्होंने कहा कि नागरिकों के बीच संवैधानिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए 26 नवंबर को प्रति वर्ष संविधान दिवस मनाया जाता है। भारतीय संविधान कई मायनों में विश्व के अन्य देशों के संविधान से अलग है लेकिन विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान होना इसे अन्य देशों से बेहद अलग बनाता है। मौके पर उप विकास आयुक्त समेत जिले के सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Advertisement