डीएम ने हसुआ लेकर किसान विजय कुमार के खेत में की धान की कटनी

डीएम ने हसुआ लेकर किसान विजय कुमार के खेत में की धान की कटनी

0
जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा पहुँचे किसानों के खेत फसल कटनी प्रयोग का किया निरीक्षण किसानों से मिलकर उनकी समस्याओं को जाना एवम कृषि योजनाओं का लिया फीडबैक।

 बिहार राज्य फसल सहायता योजना अन्तर्गत अगहनी धान फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा के द्वारा डुमरा प्रखंड के रामपुर परोरी पंचायत में किया गया।* *फसल कटाई प्रयोग उत्पादन एवं उपज दर , क्षति के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है। इसके अंतर्गत कटनी का प्रयोग संभाविक रैंडम पद्धति से निकालकर प्लॉट का चयन किया जाता है,जिसमें प्लॉट का कट साइज 10 मीटर लंबा एवं 5 मीटर चौड़ा यानी कुल 50 वर्ग मीटर में किया जाता है। जिलाधिकारी ने स्थानीय किसानों से बात कर उनकी समस्यायों की जानकारी ली वही उनसे चल रही कृषि योजनाओं एवम कार्यक्रमो का फीड बैक भी लिया। इस अवसर पर श्री लखी राम मुर्मु जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी , अवर सांख्यिकी पदाधिकारी रणधीर कुमार, अमोद कुमार प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी ,प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं कृषि समन्वयक उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Advertisement