दमामी धाम में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

दमामी धाम में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

0
बेलसंड: सावन मास की अंतिम सोमवारी पर दमामी धाम स्थित बाबा ईशान नाथ महादेव पर जलाभिषेक के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।सुबह चार बजे पुजा आरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए बाबा का पट खोल दिया गया।जिसके बाद श्रद्धालु कतार बद्ध होकर मंदिर में प्रवेश कर महादेव पर जलाभिषेक करने लगे।यह सिलसिला शाम चार बजे तक चलता रहा।बाबा ईशान नाथ पर जलाभिषेक के लिए प्रखंड क्षेत्र के अलावा दूसरे प्रखंड से भी श्रद्धालु पहुचकर बाबा पर जलाभिषेक कर अपनी मुरादें पुरी होने की कामना करते है।जलाभिषेक के लिए यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुचते है।श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए प्रशासन पुरी तरह मुस्तैद है।भक्तों की सुविधा के लिए ,यहां मजिस्ट्रेट के रूप में नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी शिवनाथ ठाकुर व थाने के ए एस आई चंद्रशेखर सिंह की प्रतिनिउक्ति महिला एवं पुरूष पुलिस बल के साथ की गई थी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Advertisement