पौधारोपण कर मनाया गया पृथ्वी दिवस

पौधारोपण कर मनाया गया पृथ्वी दिवस

0
बेलसंड: प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को पृथ्वी दिवस मनाई गई।क्षेत्र के प्राथमिक,मध्य,उच्च विद्यालय व जे एस काॅलेज में पौधारोपण कर छात्र छात्राओं व शिक्षकों ने संकल्प लिया।इसके तहत जे एस काॅलेज में प्राचार्य दशरथ प्रजापति व गुरुशरण सिंह उच्यत्तर माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक राजीव कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में संकल्प लिया गया।

छात्र छात्राओं ने प्रतेक वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने व देखभाल करने,आसपास के पोखर व तालाब,नदी आदि जलस्रोतों को प्रदुषित नही करने,जरूरत से अधिक जल का उपयोग नही करने,घर विद्यालय आस परोस में बर्षा जर के संचय के लिए लोगों को प्रेरित करने,वातावरण को स्वच्छ रखने,प्लास्टिक पोलीथिन का प्रयोग नही करने,कपड़े या कागज के थैले का प्रयोग करने,जीव जंतुओं,पशु पक्षियों के प्रति प्रेम का भाव रखने आदि ग्यारह प्रकार के संकल्प लिया।इस अवसर पर अशोक कुमार,ललन कुमार,सुरेन्द्र कुमार,रामबाबू कुमार,रेखा कुमारी,प्रियंका कुमारी,प्रतिभा कुमारी आदि उपस्थित थे।
वीडियो देखिए 👇

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Advertisement