माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुरेश चन्द्र बने

माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुरेश चन्द्र बने

0
शिवहर: बिहार माध्यमिक शिक्षक का संगठनात्मक चुनाव गुरूवार को श्री राम खेलावन जंगी उच्च विद्यालय कुशहर में सम्पन्न हुआ, जिला सांगठनिक चुनाव में अध्यक्ष, सचिव, राज्य कार्य समिति सहित सभी पदों का निर्वाचन निर्विरोध हुआ। जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष पद के लिए सुरेन्द्र चन्द्र एवं जिला सचिव पद के लिए दिलीप कुमार निर्विरोध चुने गए। उपाध्यक्ष पद के लिए मो.कमरे आलम एवं अजित कुमार सिंह 
संयुक्त सचिव पद पर आलोक कुमार,अर्जुन प्रताप, मो. शम्स आलम,रतीश कुमार, संगीता कुमारी, कोषाध्यक्ष पद पर राम औतार सहनी,अध्यक्ष परीक्षा समिति के पद पर उमेश कुमार बैठा, सचिव परीक्षा समिति के पद पर वीरेन्द्र कुमार सुमन, सदस्य,प्रमण्डल कार्य समिति राधेश्याम पासवान एवं शिव शक्ति कुमार तथा सदस्य, राज्य कार्य समिति के पद पर मो.शकील अख्तर को निर्वाचित घोषित किया गया। मतदान पदाधिकारी अजय कुमार आनन्द, सहायक मतदान पदाधिकारी रवि रंजन पासवान एवं राज्य पर्यवेक्षक आलोक रंजन उच्च विद्यालय कुशहर स्थित मतदान स्थल पर उपस्थित होकर मतदान प्रक्रिया का संचालन किया। मौके पर प्रमण्डल अध्यक्ष वागेश्वरी नन्दन सिंह, प्रमंडलीय संयुक्त सचिव अतुल कुमार,अनुमण्डल अध्यक्ष शत्रुधन कुमार राय, अनुमण्डल सचिव मो.मुमताज अहमद सहित सभी मतदाता एवं सदस्य शिक्षकगण एवं कर्मी मौजूद थे|

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Advertisement