जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला चयन समिति की बैठक आयोजित।

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला चयन समिति की बैठक आयोजित।

0
सीतामढी: जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला चयन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में महिला पर्यवेक्षिका के बहाली से संबंधित निर्णय लिया गया। जिला पदाधिकारी ने जल्द से जल्द मेघा सूची तैयार कर एनआईसी के वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्देश दिया। साथ ही जिला पदाधिकारी ने बताया की कि मेघा सूची प्रकाशित होने के बाद 15 दिनों के अंदर अभ्यर्थी अपना आपति दायर कर सकते है। जिला पदाधिकारी ने कहा कि चयन प्रक्रिया स्वच्छ एवं साफ सुथरा रहे जिससे योग्य अभ्यर्थी का चयन किया जा सके। उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त विनय कुमार, डीपीओ आईसीडीएस रोचना माद्री डीपीओ सर्व शिक्षा अभियान अमरेंद्र पाठक, डीआरडीए डायरेक्टर मुमुक्षु चौधरी के साथ जिला स्तरीय चयनित महिला जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
                                         
====================
====================
*# DPRO,Sitamarhi*

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Advertisement