बेलसंड: भूमि विवाद मामले के निपटारे के लिए स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को शिविर का आयोजन किया गया। सी ओ रंधीर कुमार व थानाध्यक्ष मनोज कुमार की मौजूदगी में भूमि विवाद से संबंधित दो मामले रखे गए। दोनों पदाधिकारियों ने दोनों पक्षों के दलील सुनकर एवं आवश्यक कागजात देखने के बाद उसे दोनों पक्षों के आपसी सहमति के आधार पर निपटारा कर दिया। मौके पर पु अ नि अबध किशोर राम सहित दोनों पक्षों के लोग मौजूद थे।
भूमी विवाद को लेकर थाना परिसर में शिविर का आयोजन
रविवार, जून 19, 2022
0