दीदीमां नीलाम आनंद की याद में कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

दीदीमां नीलाम आनंद की याद में कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

0
बेलसंड: दमामी मठ के सभागार में शिव शिष्य परिवार द्वारा दीदीमां नीलाम आनंद की पुष्प तिथि मनाई गई। इस अवसर पर हजारों की संख्या में शिव शिष्य परिवार के गुरुभाई एवं गुरूबहना उपस्थित हुए।कार्यक्रम के संयोजक संजय कुमार सिंह ने शिव शिष्य परिवार को सींचने एवं उसे पल्लवित पुष्पित करने में नीलम दीदी के योगदान की चर्चा की।कार्यक्रम के दौरान शिव चर्चा एवं भजन का भी आयोजन किया गया। शिव चर्चा के माध्यम से जनमानस को बताया गया कि भगवान शिव उनके भी गुरु हो सकते है और शिव गुरु की दया से व्यक्ति के जीवन में शांति अमन चैन आएगा, और उनका जीवन शिवमय होगा। इस अवसर पर गुरु भाई बहनों के सहयोग से बृद्ध ,गरीब एवं लाचार 90 व्यक्तियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। अंग वस्त्र की व्यवस्था एवं असहाय व्यक्तियों की पहचान शिव शिष्य परिवार के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विनोद कुमार राय,रवि कुमार शर्मा,रम्भू राउत ,रामबचन सिंह,नीलांबर झा,विनोद गुप्ता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Advertisement