जनता दरबार में 72 लोगों के फरियाद पर हुई सुनवाई।

जनता दरबार में 72 लोगों के फरियाद पर हुई सुनवाई।

0
शिवहर: जिला पदाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता के कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित जनता दरबार में आए 72 फरियादियों की फरियाद सुनकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया। जनता दरबार में आए फरियादियों में मुख्यत: आंगनबाड़ी में बहाली, जमीन पर अवैध कब्जा, निजी जमीन पर सड़क निर्माण, मनरेगा के कार्य में अनियमितता, दाखिल-खारिज, जमाबंदी पेंशन योजना आदि के संबंध में थी। जिला पदाधिकारी द्वारा फरियादी के सामने संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी को बुलाकर एवं प्रखंड/अंचल स्तरीय पदाधिकारी को फोन पर शीघ्र विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया, कि प्रत्येक शुक्रवार पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराहन 2:00 बजे तक आयोजित होने वाली जनता दरबार में आने वाले लोगों की संख्या में आश्चर्यजनक रूप से वृद्धि हो रही है। जो इस बात का द्योतक है कि प्रशासन में लोगों की सक्रिय भागीदारी बढ़ रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Advertisement