पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रघुनाथ झा की प्रतिमा बनना शुरू।

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रघुनाथ झा की प्रतिमा बनना शुरू।

0


शिवहर जिले के पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री स्वर्गीय रघुनाथ झा का प्रतिमा बनाने का कार्य शिवहर कलेक्ट्रेट मैदान में बनना हुआ प्रारंभ।

भास्कर कुमार की रिर्पोट:–
 भवन प्रमंडल निर्माण विभाग शिवहर की ओर से प्रतिमा निर्माण को लेकर कार्य प्रारंभ कर दिया है। जेईई दिव्या ने कार्य को रूप देते हुए बताया है कि 12 फीट रेडियस में प्रतिमा निर्माण को लेकर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।लगभग 14 लाख रुपए की लागत से संवेदक सुमन कुमारी पति दीपक कुमार के द्वारा 3 महीने के अंदर पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रघुनाथ झा का प्रतिमा का स्थापना कर दिया जाएगा।भवन प्रमंडल निर्माण शिवहर के जेईई दिव्या ने बताया है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रघुनाथ झा का फुल बॉडी धातु युक्त प्रतिमा का निर्माण कलेक्ट्रेट मैदान में किया जा रहा है।9 फीट 2 इंच गोलाई रेडियस में चबूतरा बनाया जा रहा है। प्लिंथ के ऊपर 2 फीट पर गोलाई में साढ़े चार फीट रेडियस में चार फीट चबूतरा का निर्माण होगा। उसके बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय  रघुनाथ झा का धातु युक्त फुल बॉडी की प्रतिमा लगाया जायेगा।इस बाबत संवेदक सुमन कुमारी के पति दीपक कुमार ने बताया है कि कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।इस बाबत शिवहर जिले में खुशी की लहर है। गौरतलब हैं कि 9 अगस्त 1939 को जन्मे मुखिया से लेकर सेंट्रल मिनिस्टर तक का सफर तय करने वाले यूपीए सरकार के केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री स्वर्गीय रघुनाथ झा बिहार के राजनीति के एक प्रमुख हस्ती थे।सन 1972 से 1998 तक लगातार शिवहर विधायक रहे, तथा 1990 में मुख्यमंत्री के दौर में जनता दल का चुनाव लड़े, उन्हें 27 मत प्राप्त हुआ था। बिहार सरकार के एक दर्जन से अधिक मंत्री पद को सुशोभित करने वाले पंडित स्वर्गीय रघुनाथ झा का मृत्यु 15 जनवरी 2018 को हो गया था।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके पैतृक निवास स्थान अंबा काला पहुंचकर उनके शोक सभा में शामिल होकर उनके प्रतिमा अनावरण को लेकर घोषणा की थी जिनका आज सपना साकार हो रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Advertisement