(सीतामढ़ी): प्रखण्ड मुख्यालय में मारूफ़ा खातून एजुकेशनल ट्रस्ट के माध्यम से *विश्व माहवारी दिवस* का आयोजन किया गया, इन आयोजन में प्रशिक्षित महिला कर्मी गिरिजा देवी के द्वारा माहवारी के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया यह मासिक चक्र महिलाओं व बालिकाओं के स्वस्थ रक्षा प्रणाली के लिए आवश्यक है,इस दौरान स्वच्छता का विशेष ख्याल रखना आवश्यक है।बच्चों एवं महिलाओं तथा कार्यक्रम में सम्मिलित लोगों ने अपने हथेली पर लाल रंग का डॉट लगा कर एक-दूसरे का उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम में ट्रस्ट के संरक्षक डॉ०जुम्मन, अध्यक्ष तबरेज,मो० जिब्रेल,पुनीता देवी, अनिता देवी ,नगीना देवी समेत कई छात्राएं व शिक्षिका सम्मिलित थीं।
विश्व माहवारी दिवस पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
रविवार, मई 29, 2022
0