महापर्व चैती छठ उदयगामी सूर्यदेव के अर्ध्य के साथ शुक्रवार को संपन्न।

महापर्व चैती छठ उदयगामी सूर्यदेव के अर्ध्य के साथ शुक्रवार को संपन्न।

0
बेलसंड(सीतामढी): प्रखंड क्षेत्र के सभी जगहों पर आस्था का महापर्व चैती छठ उदयगामी सूर्यदेव के अर्ध्य के साथ ही शुक्रवार को संपन्न हुआ। मंगलवार को नहा खा के साथ शुरू हुए इस महापर्व में छठ व्रतियों ने बुधवार की रात्रि को खरना किया।बृहस्पतिवार की शाम छठ पूजा के लिए वृती घाट पर एकत्र हुए। महिलाओं, बच्चों और पुरुषों ने घाट पर बनाई गई वेदियों पर फल, मिठाई और गन्ने का प्रसाद चढ़ाकर और दीप जलाकर पूजा अर्चना की। इसके बाद अस्त होते सूर्य को नदी में खड़े होकर अर्घ्य दिया। सूर्योपासना के बाद नदी में दीपदान किया गया। छठ माँ की उपासना के दौरान महिलाओं के द्वारा गाए गए छठ गीत से माहौल भक्तिमय बना हुआ था। शुक्रवार को उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ 36 घंटे बाद निर्जला व्रत कर रहे छठ व्रतियों ने पारन किया।क्षेत्र में सभी जगहों पर पर्व को हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Advertisement