जिला पदाधिकारी द्वारा बेलसंड अंचल कार्यालय का किया गया निरीक्षण।

जिला पदाधिकारी द्वारा बेलसंड अंचल कार्यालय का किया गया निरीक्षण।

0

■ भूमि व भू-राजस्व से सबंधित कार्यो का किया गया निरीक्षण।                                   

बेलसंड (सीतामढी): राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग बिहार के दिशा निदेश एवं जिला पदाधिकारी सीतामढ़ी द्वारा गठित जांच दल को दिये गये निदेश के आलोक में जिले के सभी वरीय पदाधिकारी द्वारा सभी अंचलो में भ्रमण एवं भूमि व भू-राजस्व से सबंधित कार्यो का निरीक्षण के क्रम में आज जिला पदाधिकारी द्वारा स्वंय अंचल कार्यालय बेलसंड का निरीक्षण किया गया।

 

अंचल कार्यालय निरीक्षण के क्रम में भूमि एवं भू- राजस्व से संबंधित कार्यों का निरीक्षण किया गया। एवं भूमि सबंधित, नागरिको के महत्व को लेकर ऑनलाइन भूमि दाखिल- खारिज,ऑनलाइन भूमि जमाबंदी का परिमार्जन, भूमि दखल कब्जा प्रमाण-पत्र, जाति/आवासीय आय प्रमाण- पत्र,लोक शिकायत निवारण अधिनियम के अंतर्गत पारित आदेशों का अनुपालन की स्थिति, ऑपरेशन भूमि दखल दे हानि, गृह स्थल/ वास भूमि बन्दोबस्ती, इत्यादि की जाँच की गयी। साथ ही हल्कावार प्रतिवेदन एवं संबंधित संचिका व अभिलेख की भी जांच की गई।इसके आलवा जिले के सभी अंचलो में जिला पदाधिकारी द्वारा गठित जांच दल द्वारा सभी बिन्दुओं पर जाँच की गई।   

                                                       
====================
====================
*# DPRO,Sitamarhi*

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Advertisement