नेता एवं समाजसेवी प्रद्युमन सिंह का निधन।

नेता एवं समाजसेवी प्रद्युमन सिंह का निधन।

0

बेलसंड: प्रखंड क्षेत्र के डुमरा गांव निवासी प्रद्युमन सिंह उर्फ सिकंदर सिंह का निधन 26/01/2022 को हो गया। उन्होने छात्र जीवन में राजनीति एवं समाज सेवा की शुरुआत राजपुत छात्रावास से की। मुजफ्फरपुर विश्वविद्यालय के छात्र राजनीति में महत्वपूर्ण योगदान रहा। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर जगन्नाथ मिश्र के प्रथम बार एमएलसी के चुनाव में चुनाव की कमान संभाल कर जीत दिलाई। सरकारी सेवा में विभिन्न पदो पर नियुक्ति के बावजूद नौकरी नहीं किये। उन्होंने समाज सेवा का ही रास्ता चुना। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह के साथ निकटतम सहयोगी की भूमिका बेलसंड विधानसभा क्षेत्र में निभाते रहे।अध्यात्म से भी जुड़ाव प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से अंतिम शाम तक था।इनके निधन पर जदयू नेता ठाकुर धर्मेंद्र सिंह , भाजपा नेता प्रवीण कुमार झा पचनौर पंचायत के मुखिया बबिता देवी , जितेंद्र गुप्ता,हरे कृष्ण झा साकेत सिंह ने शोक व्यक्त किया। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Advertisement