ठाकुर धर्मेन्द्र सिंह ने पंकज कुमार बसंत को दी बधाई, 20 फरवरी को करेंगे सम्मानित।

ठाकुर धर्मेन्द्र सिंह ने पंकज कुमार बसंत को दी बधाई, 20 फरवरी को करेंगे सम्मानित।

0

बेलसंड: नगर पंचायत बेलसंड वार्ड नं 12 मोहल्ला सरैया मुंशी टोला निवासी युवा कवि व गीतकार पंकज कुमार बसंत के गीत प्रबंध अबकी बार मधुमास मौन है को राज्य सरकार के राज्य भाषा विभाग द्वारा पांडुलिपि प्रकाशन अनुदान के लिए चयनित किया गया है। बिहार सरकार के राज भाषा विभाग द्वारा प्रकाशन के लिए 33000 रू अनुदान दिया गया है। इनके इस उपलब्धि पर क्षेत्र के बुद्धिजीवी सामाजिक एवं राजनैतिक क्षेत्र में खुशी की लहर है। जदयू के वरीय नेता बेलसंड विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी ठाकुर धर्मेन्द्र सिंह ने पंकज कुमार बसंत को बधाई देते हुए कहा की उनकी रचना से बेलसंड की प्रतिष्ठा बढ़ी है ,साथ ही 20 फरवरी को सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम की घोषणा की है। युवा कवि श्री बसंत को कई जगहों से मानद उपाधि एवं सम्मानित किया गया है।इनको बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। बधाई देने वालों में विधायक संजय गुप्ता, बीजेपी नेता प्रवीण कुमार, अधिवक्ता प्रेमानंद, सत्येन्द्र वर्मा, मुख्य पार्षद रणधीर कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता कौशल किशोर सिंह,जन्मेजय वर्मा ,पूर्व मुखिया मनीष कुमार सिंह, सैयद इंतज़ार अहमद , पूर्व मुखिया मनोज कुमार सिंह,मुखिया अर्चना वर्मा, मुखिया संजय बैठा, वार्ड पार्षद नंद किशोर राय,शिक्षा विद पूर्व प्रधानाध्यापक सतीश चंद्र सिंह,चंदन किशोर,आदि दर्जनों लोग शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Advertisement